Breaking News

बदायूँ में सपा सांसद आदित्य यादव बोले – जनता की समस्याओं पर सरकार फेल।

बदायूँ में सपा सांसद आदित्य यादव बोले – जनता की समस्याओं पर सरकार फेल।

ब्यूरो रिपोर्ट 

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव तीन दिवसीय दौरे पर बदायूँ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर प्रदेश और केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

सांसद ने कहा कि नेपाल में फंसे स्थानीय लोगों को पत्र लिखकर सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बाढ़ और टीईटी अभ्यर्थियों के आंदोलन जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार नाकाम साबित हो रही है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर आदित्य यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन भले ही हार गया हो, लेकिन उसने यह संदेश जरूर दे दिया है कि हम भ्रष्ट सरकार के खिलाफ एकजुट हैं। जीएसटी दरों में कमी को उन्होंने स्वागत योग्य कदम बताया, हालांकि यह सवाल भी उठाया कि अब तक जनता से जो अतिरिक्त वसूली हुई उसकी भरपाई कौन करेगा।

मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में वहां जाने का समय नहीं था, लेकिन अब राजनीतिक लाभ लेने के लिए दौरे किए जा रहे हैं। वोट चोरी के आरोप पर उन्होंने कहा कि जब केंद्र और प्रदेश दोनों जगह बीजेपी की सरकार है तो जांच कराकर सच्चाई सामने आनी चाहिए।

2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भविष्य का रोडमैप बनाना अच्छी बात है, लेकिन जब मौजूदा हालात में मूलभूत समस्याएं ही हल नहीं हो पा रही हैं तो यह केवल जनता को गुमराह करने जैसा है।

बाइट- आदित्य यादव, सपा सांसद।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!