Breaking News

उन्नाव में सड़क हादसे में युवती की मौत, चार परिजन घायल।

उन्नाव में सड़क हादसे में युवती की मौत, चार परिजन घायल।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती नेहा की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मंजरा गाड़ियन पीपरखेड़ा निवासी नेहा अपने परिजनों के साथ बद्दूरखेड़ा में शादी का रिश्ता देखने गई थी। वहां से लौटते समय श्याम भोग के पास सड़क पार करते हुए एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नेहा की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का उपचार जारी है।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतका नेहा परिवार में सबकी चहेती थी। उसकी अचानक मौत की खबर से पूरे गांव में शोक और मातम छा गया है। परिजन गहरे सदमे में हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!