Breaking News

सहसवान ब्लॉक में ग्राम प्रधानों को डिजिटल व वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण, दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न।

सहसवान ब्लॉक में ग्राम प्रधानों को डिजिटल व वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण, दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूँ। ब्लॉक सहसवान के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधानों के लिए आयोजित दो दिवसीय अनवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण डिजिटल सशक्तिकरण और वित्तीय साक्षरता पर आधारित रहा, जिसका उद्देश्य ग्राम प्रधानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर पंचायत स्तर पर कार्यों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना था।

प्रशिक्षण के दौरान राज्य प्रशिक्षण टीम के मास्टर ट्रेनर आदित्य रस्तोगी एवं अमरीश पटेल ने “डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी” तथा “प्रधानों का एक कदम” विषय पर ग्राम प्रधानों को जागरूक किया। अदिति रस्तोगी द्वारा कंप्यूटर के उपयोग, विभिन्न सॉफ्टवेयर, इंटरनेट की उपयोगिता और उसके छोटे-छोटे लाभों की जानकारी दी गई। वहीं अमरीश पटेल ने स्मार्टफोन के उपयोग, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, ग्राहक सहायता और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

मास्टर ट्रेनर आदित्य रस्तोगी ने डिजिटल वॉलेट के प्रकार, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पंचायती राज विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर धोखाधड़ी से बचाव जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना, पंचायती राज विभाग पोर्टल, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, सीएमएस के माध्यम से भुगतान, एसबीएम बैंकिंग ऐप, मेरी पंचायत ऐप, पंचायत निर्णय ऐप, पंचायत सहायक उपस्थिति ऐप और पंचायत गेटवे ऐप की जानकारी देकर उनके लाभों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में राहुल कश्यप, भगवान देई, विनिता देवी, नेम सिंह, रामवीर, तेजपाल, हरेंद्र यादव, गुड्डू देवी, दुर्वेश कुमार, अमरावती, खालिद, अनीता देवी, दीपक शर्मा, हुकुम सिंह, राजकुमारी, उमेश और भगवान दास सहित अनेक ग्राम प्रधान एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में विशाल चौहान और मुकेश ने व्यवस्थापक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग से ग्राम पंचायतों के कार्यों को सरल और पारदर्शी बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!