Breaking News

कासगंज में नकली देसी घी की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज।

कासगंज में नकली देसी घी की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में नकली देसी घी की बड़ी खेप बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक मैक्स पिकअप और एक केंटर वाहन को भी जब्त किया है। बरामद नकली देसी घी की अनुमानित कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 35 ड्रम और 14 टीन में भरा कुल 7210 किलोग्राम नकली देसी घी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नकली जीएसटी बिल का इस्तेमाल कर मध्य प्रदेश से देसी घी लाकर यहां सप्लाई कर रहे थे।

बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक मैक्स पिकअप और केंटर वाहन संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए। वाहनों को रोककर तलाशी ली गई तो उनमें बड़ी मात्रा में ड्रम और टीन में भरा नकली देसी घी मिला।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश निवासी जनपद कासगंज और अमन निवासी जनपद एटा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से नकली देसी घी के कारोबार में संलिप्त थे। जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद घी के ड्रम और टीन पर किसी प्रकार का लेबल या कंपनी का नाम अंकित नहीं था।

पुलिस को आरोपियों के पास से ग्वालियर, मध्य प्रदेश का नकली जीएसटी बिल भी मिला है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि नकली घी कहां से लाया गया और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!