Breaking News

बिसौली विधानसभा प्रभारी डॉ. सुशीला कोरी के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन; केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।

बढ़ती महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, तहसील पर किया प्रदर्शन।

बिसौली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिसौली में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बिसौली विधानसभा प्रभारी डॉ. सुशीला कोरी के नेतृत्व में एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एक आक्रोश जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह एवं अमित चौधरी को सौंपकर तत्काल जनहित में कदम उठाने की मांग की।

तहसील परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सुशीला कोरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में की गई भारी बढ़ोतरी ने आम जनता, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़कर रख दी है। महंगाई अपने चरम पर है और लोगों का घर चलाना दूभर हो गया है।

इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने ग्रामीण और कृषि संकट पर सरकार को घेरते हुए कहा कि देश का अन्नदाता पहले से ही परेशान है और अब किसानों को समय पर खाद तक नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा के बार-बार लीक होने वाले मामले पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि परीक्षाओं में हो रही धांधली के कारण देश के होनहार युवाओं का भविष्य पूरी तरह से अंधकार में डूब रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चौधरी वफाती मियां, बिसौली विधानसभा प्रभारी डॉ. सुशीला कोरी, जिला महासचिव अब्दुल रहमान, जिला महासचिव सलीम अंसारी, जिला सचिव अहमद अमजदी, जिला सचिव मोरध्वज लोधी शामिल रहे।

इनके साथ ही राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष इकरार अली, रईस फारुकी, बिसौली ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद पाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हनीफ कुरेशी, मुकर्रम अली, आकाश पाठक, बिसौली नगर अध्यक्ष आमिर अल्वी, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रजापति, अजमल हक, इरशाद अली, ईशान सावेज, जयपाल, जगदीश, नरेश और श्रीपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!