Breaking News

बिसौली: कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने सड़कों पर उतरी बिसौली पुलिस, इंस्पेक्टर ने भारी बल के साथ किया पैदल गश्त।

बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा का दिलाया भरोसा; संदिग्धों की निगरानी और चेकिंग के दिए कड़े निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने देर रात सड़कों पर उतरकर सघन पैदल गश्त की। प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने नगर के मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों, भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखा। इस पैदल गश्त के दौरान इंस्पेक्टर ने खुद स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएं और सुझाव जाने तथा पुलिस की ओर से हरसंभव सुरक्षा एवं सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया।

गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि वे समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की भनक लगे, तो उसकी सूचना बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और जवानों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि वे देर रात बेवजह घूमने वाले लोगों तथा संदिग्ध वाहनों की बारीकी से चेकिंग करें। उन्होंने हुड़दंगियों और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरतने की हिदायत दी।

पुलिस टीम ने इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करने की समझाइश दी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त हिदायत भी जारी की गई। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान अपराध निरीक्षक चमन गिरी, महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर, कस्बा चौकी इंचार्ज अमित चौहान, कांस्टेबल राजीव कुमार और रवि सहित कोतवाली का भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!