Breaking News

बदायूं: गंगा एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से पलटी पिकअप, पौधारोपण करने जा रहे आठ श्रमिक घायल।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से पलटी पिकअप, पौधारोपण करने जा रहे आठ श्रमिक घायल।

बदायूं: कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पौधारोपण कार्य के लिए श्रमिकों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी का टायर अचानक फट जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार आठ श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक पिकअप बनकोटा की ओर से बिनावर की तरफ जा रही थी। इस वाहन में गंगा एक्सप्रेस-वे पर पौधारोपण का कार्य करने वाले श्रमिक सवार थे। जैसे ही पिकअप पिलर संख्या 182 के पास पहुंची, गाड़ी का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन पलट गया। हादसे में ओमवीर, सनतरपाल, दीपक, टिंकू, वीरेश, ओमेन्द्र, नन्हे और रामगोपाल गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर भेजे जाने की संभावना है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …