Breaking News

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में गांधी और शास्त्री जयंती पर हुआ भव्य समारोह।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में गांधी और शास्त्री जयंती पर हुआ भव्य समारोह।

उझानी, (बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को दोनों महान विभूतियों के चित्रों और उनके प्रेरणादायी विचारों से सजाकर विशेष वातावरण तैयार किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। ध्वजारोहण के उपरांत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “वैष्णव जन तो तेने कहिए” जैसे भजनों के साथ-साथ “दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग…” गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सेवा की जिस राह पर देश का नेतृत्व किया, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का सरल जीवन, ईमानदारी और “जय जवान, जय किसान” का नारा आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।

उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि हमें गांधीजी की सोच और शास्त्रीजी की सादगी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए, क्योंकि यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अन्य वक्ताओं ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी नीतियां समाज को अनुशासन, नैतिकता और आत्मनिर्भरता की राह दिखाती हैं।

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा और उपस्थित शिक्षकों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने शिक्षण के माध्यम से बच्चों तक गांधी और शास्त्रीजी के आदर्शों को निरंतर पहुंचाते रहेंगे।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …