Breaking News

राम नवमी पर पुलिस लाइन में हुआ कन्या भोज, एसपी ने कन्याओं के चरण पखारकर किया पूजन।

राम नवमी पर पुलिस लाइन में हुआ कन्या भोज, एसपी ने कन्याओं के चरण पखारकर किया पूजन।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। राम नवमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर प्रांगण में कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने स्वयं कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन किया और उन्हें प्रसाद स्वरूप भोजन तथा उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम में भाग लेते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि नवरात्रि पर्व हमारी सनातन संस्कृति एवं आस्था का प्रतीक है। यह पर्व नारी सम्मान, शक्ति की उपासना और धर्म की रक्षा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। इससे समाज को यह प्रेरणा मिलती है कि महिलाओं की गरिमा, अधिकार और सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

कन्या भोज कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और फल एवं उपहार प्रदान किए।

इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में भक्तिमय वातावरण छाया रहा। कन्याओं के स्वागत और सम्मान से नवरात्रि उत्सव का संदेश और भी प्रभावशाली ढंग से सामने आया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!