Breaking News

कासगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 वारंटी गिरफ्तार।

कासगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 वारंटी गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक धरपकड़ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत सोरों कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 09 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी वारंटी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद वे लंबे समय से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट से जारी वारंटों के अनुपालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

सोरों कोतवाली पुलिस की टीम ने सुनियोजित तरीके से अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!