Breaking News

दवा लेकर लौट रहे साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत।

दवा लेकर लौट रहे साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के सोनहुल गांव निवासी 55 वर्षीय चिखुरी पुत्र टेनी की रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह सैदुपुर से दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा सब्जी मंडी मोहम्मदाबाद के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!