Breaking News

सिरैहिया गौशाला में अव्यवस्था का आलम, न चारा न पानी — ग्रामीणों ने की शिकायत।

सिरैहिया गौशाला में अव्यवस्था का आलम, न चारा न पानी — ग्रामीणों ने की शिकायत।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। विकासखंड हरैया सतघरवा क्षेत्र की ग्राम पंदचायत सिरैहिया स्थित गौशाला में भारी लापरवाही और बदइंतजामी देखने को मिली है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौशाला में दर्जनों गायें तो मौजूद हैं, लेकिन खाने और पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।

गौशाला परिसर में बनी पानी की टंकी मात्र दिखावे के लिए तैयार की गई है, उसमें पानी नहीं भरा जा रहा। कर्मचारियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि पशुओं के लिए खरीदे गए चारे और भूसे को घर पर रखकर शाम को लाया जाता है।

स्थल निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि गौशाला की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। चारों ओर गोबर और गंदगी फैली होने से पशुओं के रहने की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले गौशाला में सोलर पैनल और बैटरी लगाई गई थी ताकि बिजली की समस्या दूर की जा सके, लेकिन बैटरी चोरी हो जाने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रधान और सचिव से बिजली व्यवस्था के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि 15 से 16 लाख रुपये के खर्च के बिना यह संभव नहीं है। प्रधान की बीमारी के चलते वे लंबे समय से गौशाला नहीं पहुंच पाए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि वे ही अपने स्तर पर गायों को खिलाने और चराने की कोशिश करते हैं, ताकि पशु भूखे न रहें। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच और सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!