Breaking News

बदायूं: मदर एथीना स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए नई विद्यालय कैबिनेट का गठन, आस्था मालू बनीं हेड गर्ल और वंश यादव बने हेड ब्यॉय।

मदर एथीना स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए नई विद्यालय कैबिनेट का गठन, आस्था मालू बनीं हेड गर्ल और वंश यादव बने हेड ब्यॉय।

बदायूं: मदर एथीना स्कूल में विद्यालय सत्र 2026-27 के लिए छात्र कैबिनेट का औपचारिक गठन किया गया। इस विशेष चयन प्रक्रिया के तहत विद्यालय की हेड गर्ल के रूप में आस्था मालू और हेड ब्यॉय के रूप में वंश यादव को चुना गया। इसके साथ ही वाइस हेड गर्ल के पद पर नियति दीक्षित और वाइस हेड ब्यॉय के रूप में लक्ष्य कुमार बघेल का चयन किया गया।

कैबिनेट के अन्य प्रमुख पदों पर भी छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिनमें डिसिप्लेन इंचार्ज, वाइस डिसिप्लेन इंचार्ज, स्पोर्ट्स इंचार्ज, वाइस स्पोर्ट्स इंचार्ज, कल्चरल इंचार्ज तथा वाइस कल्चरल गर्ल और ब्यॉय शामिल रहे। इसके अलावा शौर्य हाउस, सत्या हाउस, कर्मा हाउस और विवेका हाउस के लिए क्रमशः गर्ल और ब्यॉय वर्ग से हाउस कैप्टन तथा वाइस कैप्टन चुने गए। साथ ही, चारों सदनों के चार-चार विद्यार्थियों को प्रीफैक्ट्स के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया।

समारोह के दौरान सभी चुने गए कप्तान अपने-अपने सदनों के ध्वज के साथ एनसीसी कैडेट्स द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मंचारूढ़ हुए। इसके पश्चात कैबिनेट के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपने-अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की शपथ ली।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कैबिनेट के सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया और प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, साथ ही जीवन में अनुशासन का पालन करने और उसे बनाए रखने के गुण भी मजबूत होते हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: दातागंज नगर पालिका में ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ और महिला कल्याण योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित, दिलाई गई शपथ।

बदायूं: दातागंज नगर पालिका में ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ और महिला कल्याण योजनाओं पर …