Breaking News

वेतन और एसीपी विसंगति दूर करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

दस साल से 2800 ग्रेड पे का इंतजार, लेखपालों ने उठाई आवाज।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी, बरेली। गांवों से लेकर तहसील और राजस्व प्रशासन तक विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रहे लेखपालों ने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बहेड़ी तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विरासत, नामांतरण, पैमाइश और राजस्व अभिलेखों के रखरखाव से लेकर ई-गवर्नेंस, आपदा प्रबंधन, किसान हित की योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों में भी उनकी जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। इसके बावजूद उनकी प्रमुख मांगें लंबे समय से लंबित हैं।

10 साल से अटकी 2800 ग्रेड पे की मांग

लेखपालों ने कहा कि प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे किए जाने की मांग करीब एक दशक से लंबित है। इसके अलावा वेतन विसंगति और एसीपी विसंगति दूर करने की मांग भी अभी तक पूरी नहीं हुई है। संघ पदाधिकारियों के अनुसार इन मांगों को लेकर 13 नवंबर 2017 को शासन को पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।

पदाधिकारियों ने कहा कि लेखपालों को अवकाश के दिनों में भी विभिन्न विभागीय कार्यों और ड्यूटी का दायित्व निभाना पड़ता है। लगातार बढ़ते कार्यभार के बावजूद वर्षों पुरानी मांगों का समाधान न होने से कर्मचारियों में असंतोष है।

ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील अध्यक्ष हिमांशु गौड़, तहसील मंत्री अंकित सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अफरोज अहमद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सिंह, उपमंत्री संदीप गंगवार, कोषाध्यक्ष नौमी शर्मा, एडिटर माशूक अहमद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

आठ साल से जारी आंखों की रोशनी लौटाने की मुहिम, बहेड़ी में 200 मरीजों की जांच।

65 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयन, दवा से लेकर अस्पताल आने-जाने और भोजन …