Breaking News

राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड ने गंजडुंडवारा सीएचसी का किया निरीक्षण।

व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर जताई प्रसन्नता, महिला और नवजात मरीजों की बेहतर देखभाल के दिए निर्देश।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड ने शनिवार को थाना रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गंजडुंडवारा का निरीक्षण किया। वह सीएचसी में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रेनू गौड ने सीएचसी की ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष और इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपचार के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज की स्थिति, चिकित्सकों की उपलब्धता और निशुल्क दवाओं के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाएं दुरुस्त मिलने पर महिला आयोग की सदस्य ने प्रसन्नता जताई। इसके बाद उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. आकाश कुमार के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

रेनू गौड ने कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले किसी भी मरीज को इलाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला मरीजों और नवजात शिशुओं की देखभाल पर प्राथमिकता देने तथा मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र राना, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, सभासद रामप्रताप सिंह चौहान, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आकाश कुमार सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

भाकियू टिकैत तराई क्षेत्र ने एसडीएम से की वार्ता, डीएम और जिला गन्ना अधिकारी को बुलाने की मांग।

गन्ना भुगतान को लेकर 12 अक्टूबर को तहसील में धरना। संवाददाता, मोहम्मद वसीम  बहेड़ी, बरेली। …