Breaking News

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित।

बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव सुमन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं द्वारा आगामी 12 सितंबर 2026 को जनपद बदायूं में प्रातः 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने हेतु जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी राजवीर सिंह एवं प्रभारी सचिव सुमन तिवारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण के फौजदारी वाद, समनीय वाद, चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, लघु वाद, सिविल वाद व अन्य प्रकार के वादों के निस्तारण हेतु मंगलवार को एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।

बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जनसामान्य को सूचित कर अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन विवादों को नियत कर आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का यथासंभव प्रयास किया जाए, जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को इसका लाभ मिल सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने समरेर सर्वोदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के कड़े निर्देश।

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने समरेर सर्वोदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में …