Breaking News

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने दीं प्रेरक प्रस्तुतियां।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने दीं प्रेरक प्रस्तुतियां।

उझानी, बदायूं। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को दोनों महापुरुषों के चित्रों एवं उनके विचारों से सजाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। इसके बाद महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सर्वधर्म सभा का आयोजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ की प्रस्तुति के साथ किया गया।

कार्यक्रम में ईशी गुप्ता, तन्मय सक्सेना, रिदा, अक्षिता एवं आज्ञा गुप्ता सहित विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किए। शिक्षक प्रांजल शर्मा एवं शिक्षिका नविता गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। कक्षा सात की छात्रा सौम्या ने कहानी के माध्यम से महापुरुषों के जीवन एवं विचारों को प्रस्तुत किया।

लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और सरल जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों ने विद्यार्थियों को प्रभावित किया। विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या एवं शिक्षकगण ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्ष तथा राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वक्ताओं ने कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा जैसे दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

Spread the love

Check Also

सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों ने किया जागरूक।

सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों ने किया जागरूक। आई एम खान  बिसौली। तहसील क्षेत्र …