Breaking News

बदायूं: पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री ने की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा एवं ड्यूटी भत्ता बढ़ोतरी की घोषणा, विकास भवन में हुआ सजीव प्रसारण।

बदायूं: पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री ने की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा एवं ड्यूटी भत्ता बढ़ोतरी की घोषणा, विकास भवन में हुआ सजीव प्रसारण।

बदायूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गोरखपुर में पीआरडी जवानों का एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों की सेवा, समर्पण, निष्ठा और अनुशासन को देखते हुए समस्त पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना तथा ड्यूटी भत्ता बढ़ाने की बड़ी घोषणा की। इसके साथ ही पीआरडी जवानों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए सरोजिनी नगर, लखनऊ में बहुमंजिला बैरक के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था, पुलिस के साथ थानों में, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों तथा महाकुंभ जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर पीआरडी जवानों द्वारा निभाई गई ड्यूटी की सराहना की। उन्होंने जवानों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को समाज और शासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

गोरखपुर में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बदायूं के विकास भवन सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने की, जबकि संचालन महाराज सिंह द्वारा किया गया। पूरे आयोजन की रूपरेखा जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम के निर्देशन में तैयार की गई थी।

कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों के पीआरडी अधिकारियों, कर्मचारियों और लगभग 150 पीआरडी जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि व भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशाल पाल, अनुज कुमार, नरेंद्र कुमार, कांति प्रसाद, हिम्मत सिंह, मनोज कुमार, विकास शर्मा, रंजीत सिंह और सेवानिवृत्त कनिष्ठ सहायक राहुल चौबे सहित बड़ी संख्या में जवान और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने समरेर सर्वोदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के कड़े निर्देश।

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने समरेर सर्वोदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में …