Breaking News

बदायूं: थाना बिल्सी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश।

बदायूं: थाना बिल्सी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश।

बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

थाना बिल्सी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान मोहित कुमार सिंह पुत्र सुरेश पाल सिंह, निवासी ग्राम बैन, थाना बिल्सी के रूप में हुई है। वह मुकदमा अपराध संख्या 308/2026 में धारा 109, 115(2), 352 और 117(2) बीएनएस के तहत वांछित चल रहा था। इससे पहले इसी मामले में सह-आरोपियों केहर सिंह और उदय प्रताप सिंह को 16 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …