Breaking News

बरेली: वीडियो में दर्द, वाटरफॉल पर सन्नाटा: रिठौरा का युवक लापता, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप।

वीडियो में दर्द, वाटरफॉल पर सन्नाटा: रिठौरा का युवक लापता, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली/पीलीभीत: बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे का एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है, जिससे दोनों जिलों में सनसनी फैल गई है। युवक द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावुक वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है, जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए जीवन समाप्त करने की बात कही है।

वायरल वीडियो में युवक बेहद व्यथित दिखाई दे रहा है। उसने कहा कि लगातार मिल रही प्रताड़ना से वह टूट चुका है और यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है, तो उसके लिए ससुराल पक्ष जिम्मेदार होगा। वीडियो में उसने अपनी मोटरसाइकिल की चाबी कहां रखी है, इसका भी जिक्र किया ताकि परिजन वाहन तक पहुंच सकें। यह बात परिजनों के लिए सबसे ज्यादा चिंता का कारण बन गई।

वीडियो सामने आने के बाद परिजन बदहवास हालत में पीलीभीत पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद पीलीभीत पुलिस ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने वाटरफॉल क्षेत्र में छलांग लगाई है। पुलिस ने मोटरबोट, गोताखोरों और स्थानीय बचाव दल की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी खोजबीन तेज कर दी है।

परिवार का आरोप है कि युवक लंबे समय से वैवाहिक विवाद और ससुराल पक्ष के व्यवहार के कारण भारी मानसिक तनाव में था। हालांकि, पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि और युवक की अंतिम लोकेशन समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …