Breaking News

बिसौली: नगर में अतिक्रमणकारियों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, एम-एफ हाईवे पर अवैध कब्जे हटाए गए।

बिसौली: नगर में अतिक्रमणकारियों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, एम-एफ हाईवे पर अवैध कब्जे हटाए गए।

आई एम खान 

बिसौली: नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है। शुक्रवार को प्रशासन व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए यह अभियान चलाया गया, जिसके दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एम-एफ मार्ग पर लोगों द्वारा अस्थाई कब्जा किए जाने के कारण लगातार जाम की समस्या बनी रहती थी। इस पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई शुरू होते ही हड़कंप मच गया। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार और कोतवाल कमलेश मिश्रा की अगुवाई में पालिका कर्मियों व पुलिस टीम ने अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया। कार्रवाई को देख कुछ लोगों ने खुद ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया, जबकि सड़कों पर रखा सामान भी पालिका कर्मियों द्वारा जब्त कर लिया गया।

तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने हाईवे पर अतिक्रमण कर रखा है, वे इसे तुरंत हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। अचानक हुई इस बुलडोजर कार्रवाई से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान नायब तहसीलदार मो. हारिस खान, नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार, और जितेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …