Breaking News

बिसौली: विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में हुआ पीडीए जन संवाद एवं संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन।

बिसौली: विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में हुआ पीडीए जन संवाद एवं संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन।

आई एम खान 

बिसौली: विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में समाजवादी पार्टी द्वारा ‘पीडीए जन संवाद एवं जन पंचायत’ के अंतर्गत संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम सागर ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार सतीश प्रेमी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम अंबेडकर अनुयायियों की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है।

पीडीए की अवधारणा समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने का माध्यम है। संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए जन-जन को जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर सत्ता में आकर संविधान की रक्षा करेगी और उनको रोजगार, शिक्षा व आरक्षण देने का काम करेगी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता काजी शाहनवाज खान ने कहा कि संविधान की रक्षा करने की जिम्मेदारी पीडीए की है, जिससे दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा हो सके। सभा के अंत में सतीश प्रेमी ने सभी उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा आने वाले चुनाव में नफरत और धार्मिक उन्माद के सहारे सत्तारूढ़ प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने की शपथ दिलाई।

इस कार्यक्रम में छविराम अंबेडकर, विकास यादव, रविंद्र कुमार, गौरव अंबेडकर, कपिलदेव, यशवीर, मास्टर सियाराम सागर, विक्रम सागर, विमल सागर, सुखवीर सागर, सचिन जाटव, राजकुमार जाटव, इंद्रजीत सागर, गंगा सिंह जाटव, पाले अली, अकरम खान, रोहित जाटव, सचिन जाटव, ताजुद्दीन, कुलदीप, राधेश्याम सागर, राज बाबू जाटव, मनी सागर, संजू सागर, अमन जाटव, ब्रह्मचारी सिंह जाटव, लक्ष्मी जाटव, रेशमा जाटव, सपना जाटव, बॉबी सागर, गप्पू सागर, अतवीर जाटव, श्रीपाल और पप्पू सागर सहित बड़ी संख्या में लोग प्रमुखता से मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज के लहरा गंगा घाट का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने किया औचक निरीक्षण, डीएम और एसपी के साथ कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कासगंज के लहरा गंगा घाट का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने किया औचक निरीक्षण, डीएम और …