Breaking News

कासगंज: टैंकर की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत, स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा।

कासगंज: टैंकर की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत, स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: ढोलना कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर पुल पर बने रोड पर एक दर्दनाक हादसे में 10वीं क्लास की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से हुई इस दुर्घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय छात्रा ज्योति हिम्मतपुर सई गांव स्थित एमएल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह रोजाना की तरह स्कूल से पढ़ाई पूरी कर अपने घर वापस लौट रही थी, तभी सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आ गई। इस भीषण हादसे में छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टैंकर और उसके चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। वहीं, सीओ सदर आंचल चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Spread the love

Check Also

बिसौली: नगर में अतिक्रमणकारियों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, एम-एफ हाईवे पर अवैध कब्जे हटाए गए।

बिसौली: नगर में अतिक्रमणकारियों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, एम-एफ हाईवे पर अवैध कब्जे हटाए …