Breaking News

बिसौली: शांति भंग की आशंका में दो गिरफ्तार, पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में किया पेश।

बिसौली: शांति भंग की आशंका में दो गिरफ्तार, पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में किया पेश।

बिसौली (बदायूं)। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने दो व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सतर्कता का माहौल है।

थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम कुआडाडा निवासी छोटेलाल पुत्र मथुरा प्रसाद और लाल सिंह उर्फ लालसहाय पुत्र रामबहादुर को क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत मामला दर्ज किया है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों को उपजिलाधिकारी बिसौली के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून का राज कायम रखने के लिए आगे भी ऐसी निरोधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!