Breaking News

सहसवान: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत हुई कार्रवाई।

सहसवान: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत हुई कार्रवाई।

सहसवान, बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, थाना सहसवान में दर्ज मुकदमा संख्या 295/2026 में वांछित अभियुक्त फैजी, पुत्र अंसार, निवासी मोहल्ला शहबाजपुर (थाना सहसवान) की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने उसे पेट्रोल पंप के पास, ग्राम जाहिदपुर आलमपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से घेराबंदी कर दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M), 115(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6/4(2) के तहत मामला पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना सहसवान के निरीक्षक हरवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!