Breaking News

बिनावर: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा और योजनाओं की दी जानकारी।

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा और योजनाओं की दी जानकारी।

शिवेन्द्र यादव, संवाददाता 

बिनावर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत कस्बा बिनावर में छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम 31 मार्च 2026 को बरेली-बदायूं हाईवे स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई पब्लिक विद्यालय में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’, साइबर सुरक्षा और कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को आपातकालीन टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और 112 के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

इस मौके पर महिला पुलिस टीम की हेड कांस्टेबल सोनिका सिंह, हेड कांस्टेबल फरहा नाज़ और कांस्टेबल टीना मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी की।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!