Breaking News

बिसौली: नवरात्र के चौथे दिन बिसौली में गूंजे भक्ति गीत, माता कूष्मांडा की हुई पूजा।

नवरात्र के चौथे दिन बिसौली में गूंजे भक्ति गीत, माता कूष्मांडा की हुई पूजा।

आई एम खान 

बिसौली। नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने माता कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना की। नगर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रविवार को नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी दिनभर देवी के भजन और भक्ति गीत गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-पाठ में भाग लिया।

इधर श्री पूर्णागिरी मां मनोकामना नवदुर्गा मंदिर समिति द्वारा बिल्सी रोड स्थित श्री पूर्णागिरी मां मनोकामना नवदुर्गा मंदिर पर प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से माता की भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!