Breaking News

कासगंज में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, अमन-चैन की मांगी गई दुआ।

कासगंज में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, अमन-चैन की मांगी गई दुआ।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले भर में ईद-उल-फितर का पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। जनपद की 103 मस्जिदों और 61 ईदगाहों में तय समय पर नमाज़ अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नमाजियों ने हिस्सा लिया।

नमाज़ के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों का पुष्प वर्षा और गुलाब भेंट कर स्वागत किया, जिससे आपसी सद्भाव की मिसाल देखने को मिली।

त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे नमाज़ पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह भी ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अराजकता को रोका जा सके।

पूरे जिले में ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया।

बाइट- प्रणय सिंह, जिलाधिकारी, कासगंज।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …