Breaking News

लखीमपुर खीरी में ईद का त्योहार सौहार्द के साथ मनाया, अमन-चैन की मांगी गई दुआ।

लखीमपुर खीरी में ईद का त्योहार सौहार्द के साथ मनाया, अमन-चैन की मांगी गई दुआ।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हाथीपुर उत्तरी स्थित अजमेरी मस्जिद में ईद की नमाज़ हाफ़िज़ मोहम्मद रईस साहब ने अदा कराई। नमाज़ के बाद देश में शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई।

इस अवसर पर लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। नमाज़ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने भाग लिया।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!