Breaking News

सहसवान में ईद-उल-फितर की रौनक, हजारों नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ।

सहसवान में ईद-उल-फितर की रौनक, हजारों नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ।

मुकीम अंसारी, संवाददाता 

सहसवान, बदायूं। नगर एवं देहात क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे अकीदत, जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में तय समय के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई।

नगर की पुरानी ईदगाह अहले हदीस में सुबह 7:30 बजे पैशे इमाम नईम अब्दुल्ला रहमानी ने नमाज अदा कराई। इसके बाद मीरा साहब अली दरगाह स्थित बड़ी ईदगाह में सुबह 8:30 बजे पैशे इमाम सैय्यद रूवेद अख्तर ने नमाज अदा कराई, जिसमें हजारों की संख्या में नमाजी शामिल हुए। मोहल्ला शाहबाजपुर जामा मस्जिद में भी कारी खलीक उर रहमान ने ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा कराई।

नमाज के बाद मुल्क और कौम की सलामती, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। इसके पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

त्योहार को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा विशेष साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई कराई गई तथा मुख्य द्वार पर अतिथि कैंप की व्यवस्था भी की गई।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत उप जिला मजिस्ट्रेट सांई आश्रित साखमूरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशोक कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और महिला कांस्टेबल तैनात रहे, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …