Breaking News

बदायूं में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा।

बदायूं में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

बदायूं। जनपद बदायूं में 14 व 15 मार्च 2026 को आयोजित पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गई। जिले के कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई।

रविवार को परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केदारनाथ इंटर कॉलेज, गिन्दो देवी डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज बदायूं तथा कोषागार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दूसरे दिन उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में 4320 अभ्यर्थियों में से 3165 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1155 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4320 अभ्यर्थियों में से 3173 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1147 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 73.26 रहा, जबकि द्वितीय पाली में 73.45 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जनपद के सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई।

दो दिवसीय परीक्षा में कुल 17,280 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12,480 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 4,800 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों दिनों का कुल उपस्थिति प्रतिशत 72.22 दर्ज किया गया।

इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकी।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!