Breaking News

सहसवान में रोजा इफ्तार का आयोजन, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ।

सहसवान में रोजा इफ्तार का आयोजन, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर में एडवोकेट मजाहिर अली की ओर से रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और क्षेत्रीय लोगों ने शिरकत कर सामूहिक रूप से रोजा खोला।

इफ्तार के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और देश व समाज में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

इस अवसर पर एडवोकेट मजाहिर अली ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए समाज में मिलजुलकर रहना चाहिए और त्योहारों को शांति तथा सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और इस आयोजन की सराहना की।

इस मौके पर मुकीस, शरीफ उद्दीन, अजीम अंबानी, अब्दुल कादिर, अकरम, शोएब नकवी, हाफिज रफीक, तारिक पत्रकार, मुनाजिर, शहादत नकवी, बबलू, नजम, समीर, फारूक, युनुस प्रधान, काशिफ अली खान, पप्पू सहित अन्य रोजेदार मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!