Breaking News

जन्मदिन पर दिव्यांग आश्रम में फल-मिठाई वितरित, बच्चों संग मनाया खुशियों का पल।

जन्मदिन पर दिव्यांग आश्रम में फल-मिठाई वितरित, बच्चों संग मनाया खुशियों का पल।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

बदायूं। जिले के कस्बा वजीरगंज स्थित पुसगवां रोड पर बने दिव्यांग आश्रम में रविवार को एक भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्री परशुराम पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आश्रम पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के बीच फल और मिठाई वितरित की तथा उनके साथ समय बिताया।

इस दौरान अजय कुमार मिश्रा ने आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया।

आश्रम के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने अजय कुमार मिश्रा को पटका पहनाकर सम्मानित किया और मां बगलामुखी की तस्वीर भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आश्रम का संचालन समाज के दानदाताओं और सहयोगियों के सहयोग से ही संभव हो पाता है। ऐसे सामाजिक कार्यों से जरूरतमंदों को सहारा मिलता है और समाज में सेवा की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर अजय कुमार मिश्रा की पत्नी प्रतिभा मिश्रा, पुत्र दीपांशु मिश्रा और पुत्री दिया मिश्रा भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में आकाश कुमार, सुनीरा सिंह, चंचल यादव, विनोद कुमार सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!