Breaking News

चहनियां में शिव मंदिर जागृति सेवा समिति की बैठक, 8 मार्च को होगा होली मिलन समारोह।

चहनियां में शिव मंदिर जागृति सेवा समिति की बैठक, 8 मार्च को होगा होली मिलन समारोह।

संवाददाता: जयशंकर मिश्रा

चहनियां, चंदौली। कस्बा स्थित शिव मंदिर जागृति सेवा समिति की बैठक बुधवार को शिव मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी होली मिलन समारोह, भोजपुरी सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

समिति के संरक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष होली मिलन समारोह 8 मार्च को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से भी लोग शामिल होंगे और चहनियां कस्बा के अधिकाधिक नागरिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। समारोह में भोजपुरी एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी, जिससे आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित होगा।

बैठक में सरिद्वार यादव, बीरजु प्रसाद अग्रहरी, भानु प्रताप यादव, शिवलाल जायसवाल, सुरेश गुप्ता, रामबिलास गुप्ता, राकेश जायसवाल, अनिल यादव, प्रधानपति सतीश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजू सोनकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!