Breaking News

चहनियां में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई।

चहनियां में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई।

संवाददाता: अमित कुमार 

चहनियां, चंदौली। कस्बा स्थित कार्यालय पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मंगलवार की शाम श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सैलून एसोसिएशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंदौली बसंत शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष बुलबुल सलमानी ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में दो बार मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए गरीबों और वंचितों की सेवा की। सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता था और उनकी ईमानदारी आज भी मिसाल के रूप में प्रस्तुत की जाती है।

वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर नाई समाज में जन्मे, किंतु उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष कर व्यापक पहचान बनाई। उनके कार्यों से प्रभावित होकर जनता ने उन्हें लंबे समय तक विधायक के रूप में चुना। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मो. शमशेर अली, जमालू सलमानी, अनिल शर्मा, अली जान, प्रभाकर शर्मा, लाल मुहम्मद, पांचू शर्मा, हुसैन अली, प्रमोद कुमार, हीरा शर्मा, सतीश शर्मा, अंगद शर्मा, जय प्रकाश, राजेश, सुनील, गोरखनाथ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!