Breaking News

राजस्थान में जल संरक्षण कार्यों पर डीपीओ दर्शन निषाद सम्मानित।

राजस्थान में जल संरक्षण कार्यों पर डीपीओ दर्शन निषाद सम्मानित।

संवाददाता: जयशंकर मिश्रा, सहयोगी: अभिषेक सिंह

चहनियां। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में प्रदेश के 35 जिलों के जिला परियोजना अधिकारियों के लिए राजस्थान के करौली एवं धौलपुर जनपद में आयोजित अध्ययन, प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान चंदौली जनपद के जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद को जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भारत के ‘जलपुरुष’ के नाम से प्रसिद्ध मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह ने डीपीओ दर्शन निषाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।

13 से 15 फरवरी तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोखरों, कुंडों, तालाबों, नदियों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों ने जल प्रबंधन की आधुनिक और पारंपरिक तकनीकों का अध्ययन किया।

इस अवसर पर दर्शन निषाद ने कहा कि जल मानव जीवन का आधार है और इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और उन्होंने अपना जीवन इस उद्देश्य को समर्पित कर दिया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना न करना पड़े।

दर्शन निषाद के सम्मानित होने पर हरिओम आनंद, विनोद साहनी, तेजू साहनी, डॉ. राजेश निषाद तथा वीरेंद्र प्रधान बहादुरपुर सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!