Breaking News

महादौड़ प्रतियोगिता–2026: अमरवीर इंटर कॉलेज मैदान में दिखा युवाओं का जोश, बाबूलाल और मनीषा बने विजेता।

महादौड़ प्रतियोगिता–2026: अमरवीर इंटर कॉलेज मैदान में दिखा युवाओं का जोश, बाबूलाल और मनीषा बने विजेता।

संवाददाता : शैलेश सिंह

चन्दौली। धानापुर कस्बे में स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज ग्राउंड में सोमवार दोपहर लगभग एक बजे महादौड़ प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू द्वारा किया गया, जिसमें जिले भर के युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रतिभागियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थापन के लिए आयोजकों की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रतियोगिता में चन्दौली जिले के सैयदराजा, चकिया, मुगलसराय, सकलडीहा सहित सभी 9 ब्लॉकों से बड़ी संख्या में धावकों ने भाग लिया। खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर आयोजक एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी हैं।

मनोज सिंह डब्लू ने सरकार पर युवाओं के लिए भर्ती व्यवस्था न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भर्ती न होने के कारण उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में सेना भर्ती कराने का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि वे वर्ष 2027 में विधायक बनते हैं तो चन्दौली में पुनः सेना भर्ती कराई जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर भी सेना भर्ती न करा पाने का आरोप लगाया।

प्रतियोगिता में लड़कों के लिए 1000 मीटर और लड़कियों के लिए 800 मीटर दौड़ आयोजित की गई।

लड़कों की श्रेणी में चनहता निवासी बाबूलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मोटरसाइकिल जीती।

लड़कियों की श्रेणी में जमुनीपुर निवासी मनीषा राय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूटी अपने नाम की।

इसके अलावा दोनों वर्गों में शीर्ष 5 लड़कों और शीर्ष 5 लड़कियों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किए जाने पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

आयोजकों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं चन्दौली जिले की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!