Breaking News

शाहजहांपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नारकोटिक्स विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नारकोटिक्स विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश।

संवाददाता : मुबारक अली

शाहजहांपुर। शाहजहाँपुर में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में नारकोटिक्स विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों और की जा रही कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों, शराब एवं अन्य अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई, बरामदगी, अभियोग पंजीकरण और गिरफ्तारी से जुड़े बिंदुओं पर भी रिपोर्ट तलब की।

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध और कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक सुनिश्चित की जाए। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और त्वरित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। मेडिकल स्टोरों और दवा विक्रेताओं की नियमित जांच की जाए, ताकि नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

जिलाधिकारी ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए सतत, प्रभावी और सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा, तभी इस सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाया जा सकता है।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित में सख्त प्रवर्तन आवश्यक है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!