Breaking News

शाहजहांपुर में सपा की बड़ी रणनीतिक बैठक, SIR को लेकर प्रदेश महासचिव अता उर रहमान ने दिए कड़े निर्देश।

फर्जी वोट पर सख्त नजर, 2027 में सत्ता परिवर्तन का संकल्प – अता उर रहमान।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव, विधायक एवं पूर्व मंत्री तथा जनपद शाहजहांपुर के प्रभारी अता उर रहमान ने शनिवार को बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, ब्लॉक प्रभारियों, बूथ प्रभारियों और BLA की समीक्षा बैठक की।

बैठक में पहुंचने पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अता उर रहमान का बुके और फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर अता उर रहमान ने कहा कि भाजपा पूरी तरह बेईमानी पर आमादा है और मतदाता सूची में गड़बड़ी कर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। समाजवादी पार्टी के सभी BLA और बूथ प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने बूथों पर किसी भी हाल में फर्जी वोट न बनने दें। उन्होंने निर्देश दिया कि BLO से समन्वय बनाकर वास्तविक मतदाताओं के फॉर्म नंबर 6 भरवाकर नए वोट बनवाए जाएं और जिन मतदाताओं के नाम सूची में गलत दर्ज हैं, उन्हें फॉर्म नंबर 8 भरवाकर सही कराया जाए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा SIR के तहत जिन प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है, वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरें।

अता उर रहमान ने कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के जुल्म, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली से प्रदेश को मुक्ति दिलाने के लिए हर समाजवादी को एक-एक वोट सपा के पक्ष में डलवाना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही हम सबका संकल्प है।

सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सभी ब्लॉक प्रभारी, बूथ प्रभारी, BLA और पदाधिकारी अभी से ही मतदाता सूची सुधार का कार्य तेज कर दें। फॉर्म नंबर 6 भरवाकर नए मतदाता जुड़वाएं और ऑनलाइन प्रक्रिया भी पूरी कराएं। साथ ही मतदाता सूचियों का नियमित सत्यापन करते रहें।

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यूरिया और खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी हैपूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग और हर समाज का सम्मान करती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव धर्म और जाति से ऊपर उठकर केवल विकास और जनकल्याण की राजनीति करते हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –

पूर्व विधायक राजेश यादव, सपा जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव एवं खुटार ब्लॉक प्रभारी विजय सिंह, सपा प्रदेश सचिव एवं अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव तथा जलालाबाद ब्लॉक प्रभारी रिजवान अहमद, सपा नेता अनवर अली, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष अजफर अली खान, सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रभारी मिर्जापुर नीरज मिश्रा, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद प्रधान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन सपा जिला महासचिव रणजय सिंह यादव ने किया।

यह बैठक 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की मजबूत तैयारी और संगठनात्मक सक्रियता का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!