Breaking News

शाहजहांपुर: अवैध प्लाटिंग पर चला एसडीए का बुलडोजर, 25 हजार वर्गमीटर में फैली तीन कॉलोनियां ध्वस्त।

जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पुष्टि करें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई – अजय कुमार त्रिपाठी।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को विकास प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में बरेली रोड स्थित ग्राम भेदपुर में भू-उपयोग के विपरीत हो रही अनाधिकृत आवासीय प्लाटिंग को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।इस कार्रवाई में अवर अभियंता रमेश चन्द्र वर्मा, प्रदीप कुमार त्रिवेदी, प्राधिकरण व नगर निगम की एटीएस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। ग्राम भेदपुर के गाटा संख्या 635 व 636 पर लगभग 25 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।

प्राधिकरण ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन भू-खण्डों को किसी भी स्थिति में आवासीय भू-खण्ड के रूप में विक्रय न किया जाए। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी दी गई कि बिना लेआउट स्वीकृत कराए और नियमों का पालन किए बिना कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

विकास प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने आमजन से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण कार्यालय से अवश्य जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह देखने में आ रहा है कि कॉलोनाइजर ऐसी जमीनों पर प्लाटिंग कर रहे हैं, जो न तो आवासीय प्रयोजन की हैं और न ही जिनका भू-उपयोग बदला गया है। ऐसी स्थिति में लोगों की जीवनभर की गाढ़ी कमाई खतरे में पड़ जाती है।

उन्होंने कहा कि बिना लेआउट पास कराए, नियमों को ताक पर रखकर कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ भविष्य में और भी बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में अवैध प्लाटिंग पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

यह कार्रवाई अवैध कॉलोनाइजरों के लिए सख्त चेतावनी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर किसी भी स्तर पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी, और आम जनता के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण कठोर कदम उठाता रहेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!