Breaking News

नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आकर पिता व दो पुत्रों की मौत।

नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आकर पिता व दो पुत्रों की मौत।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। नैनीताल हाईवे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। थाना देवरनिया क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी पप्पू उम्र लगभग 55 वर्ष और उनके दो पुत्र विशाल व विवेक बाइक से मजदूरी के लिए जा रहे थे, तभी तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू अपने दोनों बेटों के साथ रोज़ की तरह मोटरसाइकिल से किच्छा मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक थाना बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर गांव गुडवारा और हसनपुर के बीच पहुंची, पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि पप्पू ही परिवार के मुख्य कमाने वाले थे और दोनों बेटे उनके साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। इस हादसे से पूरा परिवार उजड़ गया है। जैसे ही तीनों की मौत की खबर गांव इटौआ पहुंची, वहां मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!