Breaking News

शाहजहांपुर: सांसद अरुण कुमार सागर ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत।

सांसद अरुण कुमार सागर ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत।

मुबारक अली | संवाददाता

शाहजहांपुर। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रेती रोड स्थित डॉ. सुदामा प्रसाद विधास्थली के खेल मैदान में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में पूर्व में आयोजित पाँच क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी एवं टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजन के अंतर्गत विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास विकसित होता है। खेल भारतीय संस्कृति, एकता और भाईचारे का प्रतीक हैं तथा यह व्यक्ति के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार की खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद खेल महोत्सव और TOPS जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त बनने के लिए मानसिक एवं शारीरिक दोनों प्रकार की शक्ति आवश्यक है। मानसिक शक्ति शिक्षा से और शारीरिक शक्ति खेल मैदान से प्राप्त होती है। खेल एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहाँ कोई आरक्षण नहीं होता, केवल प्रतिभा ही पहचान बनाती है।

जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण-पत्र एवं विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

बालक वर्ग (वॉलीबॉल):

विजेता – सिंधौली टीम

उपविजेता – तिलहर टीम

बालिका वर्ग (खो-खो):

विजेता – सिंधौली टीम

उपविजेता – भावलखेड़ा टीम

बालक वर्ग (400 मीटर दौड़):

प्रथम – आयुष कुमार

द्वितीय – आशीष

तृतीय – आशुतोष

बालिका वर्ग (200 मीटर दौड़):

प्रथम – राधिका

द्वितीय – अंजली

तृतीय – नेहा

बालक वर्ग (लंबी कूद):

प्रथम – अजय कुमार

द्वितीय – आकाश

तृतीय – अमन शर्मा

बालिका वर्ग (बैडमिंटन):

विजेता – वैष्णवी शर्मा

उपविजेता – प्रियांशु चौहान

कार्यक्रम में डॉ. सुदामा प्रसाद विधास्थली की प्रधानाचार्या श्रीमती उज्ज्वल मिश्रा, उप-प्रधानाचार्या सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!