Breaking News

सहसवान: सैय्यद शुएब नकवी आग़ा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त।

सैय्यद शुएब नकवी आग़ा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अपने राष्ट्रीय सचिव सैय्यद शुएब नकवी आग़ा को उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक अफरोज अलाउद्दीन की सहमति से की गई है। संगठन ने इस निर्णय को उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज को मजबूत नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में अहम कदम बताया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सैय्यद शुएब नकवी आग़ा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों के प्रति अपनी दृढ़ आस्था रखते हुए अल्पसंख्यक समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ अन्य समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन को उम्मीद है कि उनके ईमानदार, समर्पित और निष्ठावान नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इकाई और अधिक संगठित एवं प्रभावशाली बनेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमजद खान तमन्ना ने सैय्यद शुएब नकवी आग़ा को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नियुक्ति समाज में न्याय, समानता और अल्पसंख्यक हितों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सफल, सक्रिय और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!