Breaking News

सहसवान में ब्लॉक स्तरीय खेल महोत्सव सम्पन्न, बच्चों ने दिखाई जोरदार प्रतिभा।

सहसवान में ब्लॉक स्तरीय खेल महोत्सव सम्पन्न, बच्चों ने दिखाई जोरदार प्रतिभा।

सहसवान, (बदायूं)। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सहसवान ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। नगर के पन्नालाल नगरपालिका इंटर कॉलेज के विशाल खेल मैदान में आयोजित इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता में सहसवान ब्लॉक के 12 न्याय पंचायतों के बेसिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्राथमिक स्तर पर 50, 100 और 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, वहीं जूनियर वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक की प्रतियोगिताएं कराई गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ एबीएसए मनोज राम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने बच्चों को खेलकूद के महत्व और अनुशासन की भावना के बारे में प्रेरित किया।

प्राथमिक बालक वर्ग में

  • 100 मीटर दौड़: नवाबगंज बेला
  • 200 मीटर दौड़: अल्लीपुर
  • 400 मीटर दौड़: कुआंडांडा विद्यालय के छात्र प्रथम रहे।

प्राथमिक बालिका वर्ग में

  • 100 मीटर दौड़: महमूदपुर
  • 200 मीटर दौड़: महमूदपुर सौगना
  • 400 मीटर दौड़: जरीफपुर गढ़िया विद्यालय की छात्राओं ने अव्वल स्थान हासिल किया।

बालिकाओं की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएँ दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहीं। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहसवान एसडीएम साईं आश्रित शाखमुरी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास का भी सशक्त माध्यम हैं तथा इससे अनुशासन की भावना विकसित होती है।

इस अवसर पर राजन यादव, नेहा सक्सेना, पंकज महेश्वरी, जीतू महेश्वरी, नीलम रेंडर, अजय पाल सिंह, राजेंद्र गुलाटी, अशोक यादव, जमील अहमद, रामप्रताप, ओम प्रकाश, शोएब अहमद, सुनील कुमार सिंह, मोहम्मद इस्लाम, सलीम खान, आमोद कुमार सहित सभी शिक्षक एवं गणमान्य मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!