Breaking News

बदायूं में अनोखा विवाह: पिंकी ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ लिए सात फेरे।

बदायूं में अनोखा विवाह: पिंकी ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ लिए सात फेरे।

बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद में एक अद्भुत और चर्चित विवाह समारोह संपन्न हुआ, जिसमें 28 वर्षीय पिंकी शर्मा ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ विधि-विधान से शादी की। पूरे गांव ने घराती बनकर इस अनोखे विवाह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी रस्में पूरी कीं। विवाह के दौरान पिंकी ने प्रतिमा को गोद में लेकर सात फेरे भी लिए।

पिंकी पोस्ट ग्रेजुएट हैं और बचपन से ही श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मानी जाती हैं। परिजनों ने बताया कि शुरुआत में उनका यह निर्णय असामान्य लगा, लेकिन बेटी की चाह और श्रद्धा को देखते हुए उन्होंने इस विवाह को स्वीकार कर लिया। पूरे जनपद में यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।

शनिवार को शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद रविवार सुबह पिंकी की विदाई हुई। विदाई के बाद पिंकी अपने ही घर में रह रही हैं। ग्रामीण इस अनोखी घटना के बाद पिंकी को ‘मीरा’ नाम से पुकारने लगे हैं।

पिंकी के पिता रामप्रकाश ने बताया कि उनकी बेटी सदैव श्रीकृष्ण के पास रहना चाहती है। उसकी इच्छा है कि वृंदावन में उसका घर हो ताकि वह भक्ति के साथ जीवन बिता सके। उन्होंने कहा कि वे पिंकी के लिए वृंदावन में घर लेने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे वह बदायूं के साथ-साथ वहां भी रह सके।

दुल्हन बनी पिंकी ने कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन कान्हा जी को समर्पित कर दिया है और उनके चरणों में ही रहना चाहती हैं। वहीं विवाह की रस्में सम्पन्न कराने वाले पंडित का कहना है कि भक्ति की शक्ति बहुत महान होती है और पिंकी ने पूर्ण आस्था के साथ यह विवाह किया।

बाईट

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!