Breaking News

अमेठी में एक्सपोजर विजिट का दूसरा दिन—प्रतिनिधियों ने बायोगैस प्लांट व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल सीखा।

अमेठी में एक्सपोजर विजिट का दूसरा दिन—प्रतिनिधियों ने बायोगैस प्लांट व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल सीखा।

जयशंकर मिश्रा 

चहनियां, चंदौली। अमेठी जिले में आयोजित एक्सपोजर विजिट के दूसरे दिन शनिवार को चंदौली जिले के प्रतिनिधियों ने सिंहपुर, बहादुर और ब्रह्माणी ग्राम पंचायतों में नवाचारों और विकास के विभिन्न मॉडल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बायोगैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर, पंचायत लर्निंग सेंटर और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की उन्नत व्यवस्था को समझा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिला पंचायत राज अधिकारी अमेठी मनोज कुमार त्यागी, जिला सलाहकार रुद्र प्रताप सिंह, चंदौली के जिला कंसल्टेंट मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा ग्राम प्रधान सेवड़ी आशुतोष कुमार सहित अन्य प्रधानों ने सबसे पहले सिंहपुर के बायोगैस प्लांट का अवलोकन किया। प्रधान आशुतोष सिंह ने बताया कि यहां की व्यवस्था बेहद प्रभावशाली है। टीम के पहुंचने पर स्थानीय प्रधान और डीपीटीसी आर.पी. सिंह ने स्वागत किया।

इसके बाद बहादुर ग्राम पंचायत में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का निरीक्षण किया गया, जहां बेकार प्लास्टिक को मशीनों द्वारा छोटे-छोटे टुकड़ों में बदलकर टाइल्स तैयार की जाती हैं। प्रतिनिधियों ने बताया कि यहां बनाई जा रही फर्श टाइल्स मजबूत और उपयोगी हैं।

ब्रह्माणी ग्राम पंचायत में टीम ने पंचायत भवन पर जनरेटर व्यवस्था, सीएससी सेंटर और पंचायत लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया। अमृत सरोवर पर बनाए गए म्यूजिक पॉइंट और सौंदर्यकरण कार्य को भी सराहा गया। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में यह देखकर प्रतिनिधि प्रभावित हुए कि अधिकांश उपकरण—जैसे जनरेटर, आटा चक्की, सरसों तेल मशीन और स्पेलर—बायोगैस से संचालित होते हैं।

प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि बायोगैस उत्पादन के लिए गोबर और गौमूत्र का व्यापक उपयोग शुरू हो जाए तो आवारा पशुओं की समस्या भी काफी हद तक खत्म हो सकती है। यहां की व्यवस्थाएं चंदौली में लागू करने योग्य हैं।

एक्सपोजर विजिट में डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी, डीसीपी रुद्र प्रताप सिंह, इंजीनियर शिवचरण सिंह, गुंजन श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा, प्रदीप जायसवाल, सूर्य प्रकाश, घनश्याम सिंह चौहान, अनुज जायसवाल, महेंद्र मौर्य, सत्य प्रकाश, कमलेश सहित सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया और सीखने का अवसर प्राप्त किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!