Breaking News

सहसवान नवीन मंडी समिति में अतिक्रमण का बोलबाला, कवरेज करने गए पत्रकारों को सुरक्षा कर्मियों ने रोका — मीडिया जगत में रोष।

सहसवान नवीन मंडी समिति में अतिक्रमण का बोलबाला, कवरेज करने गए पत्रकारों को सुरक्षा कर्मियों ने रोका — मीडिया जगत में रोष।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। नवीन मंडी समिति सहसवान में अतिक्रमण की समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है। मंडी परिसर में आए दिन व्यापारियों और ठेला-फड़ लगाने वालों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती है। किसानों के लिए सब्जी नीलामी हेतु बनाए गए टीन शेड के अंदर अब गल्ला व्यापारियों ने गोदाम (भंडारघर) बना लिए हैं, जिससे मंडी की मूल व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है।

मंडी परिसर में बनी मुख्य सड़क पर भी व्यापारियों द्वारा गल्ले के बोरे डाल दिए जाने से रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं, जिसके कारण आने-जाने वाले किसानों और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, मंडी परिसर में करीब 20 दुकानों का आवंटन किया गया है, जिनमें से कुछ की कीमत 11 लाख रुपये तक है। इसके बावजूद आवंटित दुकानदारों को अपनी दुकानों के भीतर बैठने को मजबूर होना पड़ता है, क्योंकि दुकानों के सामने अवैध रूप से सब्जी विक्रेताओं द्वारा फड़ लगाई जा रही हैं, जो मंडी के नियमों के विरुद्ध है।

पत्रकारों को कवरेज से रोका, सुरक्षा कर्मियों की बदसलूकी से नाराज मीडिया जगत।

मंडी में अतिक्रमण की शिकायतों की कवरेज करने पहुंचे स्थानीय पत्रकारों को सोमवार को सुरक्षा कर्मियों ने वीडियो बनाने से रोक दिया, जिससे मौके पर हंगामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

पत्रकारों ने इसे मीडिया की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बताया है। उनका कहना है कि जब सरकारी संपत्ति पर खुलेआम अतिक्रमण हो रहा है, तो जनता को सच्चाई दिखाने से रोकना समझ से परे है।

मीडिया प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मंडी समिति के अंदर अतिक्रमण और सुरक्षा कर्मियों की मनमानी की जांच कराकर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

इस मामले में जब मंडी सचिव प्रभात यादव से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

वहीं, मंडी परिसर में इस पूरे प्रकरण को लेकर व्यापारियों, किसानों और दुकानदारों के बीच काफी आक्रोश और चर्चाएं देखने को मिल रही हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!