Breaking News

चोरों ने रमैया बाबा मंदिर को बनाया निशाना, पुजारी को कमरे में किया बंद।

चोरों ने रमैया बाबा मंदिर को बनाया निशाना, पुजारी को कमरे में किया बंद।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के कुशहा गांव स्थित प्रसिद्ध रमैया बाबा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के पुजारी को कमरे में बंद कर, मंदिर में रखी घंटियां, दान पात्र के रुपये और पूजा सामग्री समेट ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार की रात मंदिर के पुजारी धनंजय तिवारी अपने कमरे में सो रहे थे। तभी अज्ञात चोरों ने बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर पुजारी को भीतर बंद कर दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में रखी सामग्री लेकर फरार हो गए।

सुबह जब पुजारी ने दरवाजा खुलवाकर घटना की जानकारी दी, तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि मंदिर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और नाराजगी दोनों व्याप्त हैं।

गांव के डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी और मेवा लाल तिवारी ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है, और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!