Breaking News

लाइन में लगे बिना मिलेगी रेल टिकट की सुविधा, डीडीयू मंडल में शुरू हुआ M-UTS डिवाइस सिस्टम।

लाइन में लगे बिना मिलेगी रेल टिकट की सुविधा, डीडीयू मंडल में शुरू हुआ M-UTS डिवाइस सिस्टम।

राजन सिंह, संवाददाता

चंदौली। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने टिकटिंग प्रणाली में बड़ा कदम उठाया है। अब यात्रियों को बिना लाइन में लगे ही रेलवे टिकट मिल सकेगा। इसके लिए मंडल प्रशासन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और गया जंक्शन पर M-UTS डिवाइस के माध्यम से ऑन-द-स्पॉट अनारक्षित टिकट जारी करने की सुविधा शुरू की है।

यह आधुनिक डिवाइस मोबाइल की तरह काम करता है, जिसमें एक मिनी प्रिंटर जुड़ा होता है। अधिकृत रेलवे स्टाफ इस डिवाइस की मदद से स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को तुरंत टिकट प्रदान कर रहे हैं।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह नई व्यवस्था यात्रियों को टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत दिलाने में मदद करेगी। त्योहारी सीजन, अधिक भीड़ या आकस्मिक यात्रा की स्थिति में यह सुविधा यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

रेलवे ने टिकटिंग को अधिक डिजिटल और सरल बनाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। यात्री अब RailOne मोबाइल ऐप के जरिए भी अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही, स्टेशन पर लगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) से भी स्वयं टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

डीडीयू मंडल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को तेज, सहज और आधुनिक टिकटिंग अनुभव प्रदान करना उनका सतत प्रयास है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे डिजिटल टिकटिंग विकल्पों का अधिक से अधिक उपयोग करें और वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!