Breaking News

चंदौली में ओवरलोड ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, आठ वाहन सीज, पांच पर चालान।

चंदौली में ओवरलोड ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, आठ वाहन सीज, पांच पर चालान।

मनीष कुमार मौर्य, संवाददाता

चंदौली। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान लगातार जारी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) डॉ. सर्वेश गौतम के नेतृत्व में विभाग की टीम ने देर रात हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया, जबकि पांच ट्रकों का चालान किया गया। विभाग ने कुल 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के अनुसार, एआरटीओ की टीम ने हाईवे पर गुजर रहे वाहनों की जांच की। इस दौरान कई ट्रक निर्धारित मानक से अधिक सामान लादे हुए पाए गए। जांच में 25 टन से ज्यादा भार लादकर चलने वाले ट्रक मिलने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

अचानक हुई इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक अपने वाहन रास्ते में ही रोककर टीम के हटने का इंतजार करते नजर आए, जबकि कुछ ने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया।

एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि जिले में ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मानक से अधिक लोड लेकर चलने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!